भगवान चित्रगुप्त का  प्राकट्य उत्सव 23 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

भगवान चित्रगुप्त का  प्राकट्य उत्सव 23 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा 

ग्वालियर | ग्वालियर मे भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव 23 अप्रैल को भगवान के श्रृंगार के साथ-साथ सुंदरकांड हनुमान चालीसा भगवान श्री चित्रगुप्त चालीसा हवन महा आरती के साथ प्रारंभ होगा। यह जानकारी भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष अभय चौधरी अरुण कुलश्रेष्ठ कार्यक्रम के संयोजक श्याम श्रीवास्तव ने एक पत्रकार वार्ता में दी है।  

समय अनुसार कब क्या होना है जाने यहां

उन्होंने जानकारी मे बताया भगवान का प्राकट्य उत्सव 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक भव्य रूप से मनाया जाएगा।  उन्होंने आगे कहा 24 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिम्स हॉस्पिटल पैथोलॉजी अस्पताल के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा वही 25 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से मंदिर प्रांगण में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिता शाम को 5:00 बजे भगवान चित्रगुप्त जी की बाबा शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो की दौलतगंज से प्रारंभ होकर महाराज बाड़ा होते हुए सर्राफा बाजार डीडवाना ओली राम मंदिर से वापस दौलतगंज कायस्थ छात्रावास पर समापन होगा। 26 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा शाम को बाबा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जिसमें शहर के जाने माने चित्रांश कभी भाग लेंगे वहीं 28 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकट उत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,  जिसमें मुख्य रूप से फूल बंगला छप्पन भोग भजन संध्या गायक रत्न सम्मान एवं मेदारी छात्र-छात्राओं को सम्मान के उपरांत महाप्रसाद जी का आयोजन किया जाएगा।  

Top Stories
Related Post