मंदिर प्रवेश को लेकर महिला के साथ की हैवानियत

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मंदिर प्रवेश को लेकर महिला के साथ की हैवानियत

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के उल्हासनगर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने लोगों को झग-जोर कर रख दिया है। महिला के साथ कुछ लोगों ने ऐसी वानियत की है जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, यह मामला मामूली मंदिर प्रवेश को लेकर हुआ, महिला के साथ अर्धनग्न करके चप्पलों की माला पहनकर घुमाया गया। यह मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है।

जानें पूरा मामला 

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बागड़ी समुदाय की महिला मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गई थी लेकिन कुछ लोगों ने महिला का अपमान करके आरोप लगाया, उस महिला के साथ ऐसी हरकत की कि वहां मौजूद लोग और देश के लोगों को शर्मसार कर दिया है। आरोपी  महिला के घर गए, घर पहुंचते ही गुस्साए आरोपियों ने जुबानी बातचीत ना करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार को पीटते हुए  महिला के घर से उसे घसीटते हुए घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया और महिला को अर्धनग्न करके चप्पलों की माला बनाकर उसके गले में पहनाई और उसे महिला को चप्पलों की माला के साथ इलाके में घुमाया गया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है इसके बाद वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि दोनों परिवार एक ही समुदाय के हैं और पुरानी राजेश के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया।

Also Read

Top Stories
Related Post