80 साल की उम्र में मुकदमा लड़ना उचित नहीं, प्रक्रिया लंबी चलेगी: सुप्रीम कोर्ट 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

80 साल की उम्र में मुकदमा लड़ना उचित नहीं, प्रक्रिया लंबी चलेगी: सुप्रीम कोर्ट 

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहु प्रिया सचदेव कपूर पर  संपत्ति को लेकर गहरे आरोप लगाए हैं। और यह घर के क्लेश सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका दायर कर ली है और प्रिया सचदेव के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

रानी कपूर का आरोप 

रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और बहु प्रिया सचदेव पर घर की संपत्ति को लेकर गहरे आरोप लगाए हैं रानी कपूर का आप है कि बहु प्रिया और परिवार के कुछ सदस्यों ने मिलकर एक फर्जी ट्रस्ट बनाया है और वह ट्रस्ट “फैमिली ट्रस्ट” के नाम पर चल रहा  है और आगे रानी कपूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोना ग्रुप की कंपनियां और उनकी संपत्ति पर अवैध रूप से नियंत्रण किया जा रहा है। रानी कपूर की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दायर कर ली है और प्रिया सचदेव कपूर के खिलाफ नोटिस जारी किया है जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर को समझाते हुए कहा कि “आप 80 साल की हो रही है ,यह केस लंबा चल सकता हैं और अच्छा होगा कि यह मामला आपस में सुलझा लिया जाए।” सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करते हुए समझाइश की भी बात की है 

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की गहराई में जाकर उसके गुणवत्ता पर ही बात की जाएगी और अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी।

Also Read

Top Stories
Related Post