शुभेंदु सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लागू किए पांच बड़े फैसले

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

शुभेंदु सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लागू किए पांच बड़े फैसले

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, शुभेंदु  ने 9 मई 2026 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11:00 बजे शपथ ली थी शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कई बड़े नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार शुभेंदु कैबिनेट मीटिंग मैं शामिल हुए। कैबिनेट मीटिंग में शुभेंदु के साथ- साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया , खुदीराम टुडू, निशिथ प्रमाणिक जैसे बड़े नेता शामिल थे। इस मीटिंग में प्रशासनिक बदलाव और सीमा सुरक्षा जैसे बड़े फैसलों को लेकर बात की गई और 5 बड़े फैसलों को लागू किया गया।

जानें 5 बड़े फैसले 

1 . पश्चिम बंगाल में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा, जिसमें निम्न वर्ग के परिवारों को 5 लाख का इलाज मुफ्त में दिया जाएगा। 

2. पश्चिम बंगाल की सीमा पर फेंसिंग लगवाई जाएगी और यह काम 600 एकड़ जमीन पर लगभग 45 दिनों के अंदर किया जाएगा।

3. सरकारी योजना जैसे पीएम आवास योजना, MGNREGA जैसी योजनाओं को जनता के हित के लिए लागू किया जाएगा। 

Also Read

4. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को राजनीतिक हिंसा, सिंडिकेट राज जैसे मामलों पर सख्ती बरतने को कहा है।

5. महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए आपराधिक कानून जैसे IPC, CrPC को लागू किया गया है जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Top Stories
Related Post