तमिलनाडु: चुनाव आयोग की टीम से ₹13 लाख की लूट, सांसद कार्ति चिदंबरम के दफ्तर में पड़ा था छापा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

चुनाव आयोग से भीड़ ने की लूट 

तमिलनाडु | तमिलनाडु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक गुप्त जगह पर लाखों का माल रखा हुआ था जब उस गुप्त जगह की चुनाव आयोग को भनक पड़ी, तब वहां पर रेड मारी गई और  उस गुप्त जगह शिवगंगा से कांग्रेस सांसद कार्तिक चिदंबरम का दफ्तर था। चुनाव आयोग की टीम कार्तिक चिदंबरम के दफ्तर पर पहुंची और वहां लाखों का माल रखा हुआ था। लेकिन वह रकम अफसर के हाथों तक नहीं लग पाई।

जाने पूरा मामला 

तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है चुनाव आयोग को गुप्त सूचना का पता चला, कि वह लाखों का माल रखा हुआ है जब रेड मारी गई तो वहां से करीबन 13 लाख रुपए बरामद हुआ हैं। यह रेड सांसद कार्तिक चिदंबरम के दफ्तर में मारी गई। सूत्रों के मुताबिक पता चला था कि इस रकम को मतदाताओं में बांटना है लेकिन यह रकम मतदाताओं से पहले चुनाव आयोग को भनक पड़ने से रकम बरामद कर ली गई।

बरामद की हुई रकम को जब वेरिफिकेशन के लिए ले जाया गया उससे पहले ही वहां लाखों की भीड़ में से एक व्यक्ति निकलकर आया और उसने कहा कि इस रकम को वेरीफाई सभी के सामने किया जाए। उन पैसों को वेरीफाई करने का प्रोसेस शुरू भी नहीं हो पाया उससे पहले ही वहां मौजूद भीड़ ने पूरी राशि अफसरों से लूट ली। वहां मौजूद अफसर देखते ही रह गए और वह कुछ भी नहीं कर पाए।

इस मामले में वहां मौजूद गांव वालों ने कहा कि राजनीतिक दल के लोग वहां पैसे बांटने के लिए आए थे लेकिन यह पैसा हम तक नहीं पहुंचा, कुछ मोहल्लों मैं में जरूर गया।

Also Read

Top Stories
Related Post