MV Hondius क्रूज जहाज से फैला हंतावायरस, WHO अलर्ट 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

MV Hondius क्रूज जहाज से फैला हंतावायरस, WHO हुआ अलर्ट 

दुनिया भर में हंतावायरस का प्रकोप फैल रहा है जिसके चलते वैज्ञानिक इस वायरस का हल निकालने में छूटे हुए हैं लेकिन अभी तक इस वायरस की जानकारी सही तरीके से वैज्ञानिकों को नहीं मिली है। जिससे वह इस वायरस का एंटी-डोज़ निकाल सके। फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वायरस की गहराई से जांच में जुटा हुआ हैं जिससे हल निकाला जा सके।

हंतावायरस एक ऐसा वायरस है जो अप्रैल 2026 में MV Hondius क्रूज जहाज से फैला, इस वायरस से लगभग 11 लोग गंभीर  रूप से बीमार हो गए थे जिसमें से तीन लोगों की मौके पर  ही जान चली गई थी। यह वाइरस कई देशों में फैल रहा जैसे नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका, फ्रांस, स्पेन, स्वीट्जरलैंड, USA आदि। इस वायरस के एंटी डोज के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO गंभीर रूप से जुटा हुआ है पर अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन कुछ नहीं कर पा रहा है। और लोगों में यह बीमारी फैल रही है। 

मारिया वान केरखोवे का क्या कहना है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमर्जिंग डिजीज एंड जोनोसिस यूनिट की प्रमुख डॉक्टर मारिया वान केरखोवे ने कहा कि हंतावायरस पर स्टडी चल रही है जिसको समझने के लिए गहराई में अध्ययन करना पड़ेगा। जिसको यह डिजीज हुई है उसको 42 दिन का क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा,  क्वॉरेंटाइन लोगों के सैंपल से इसकी गहराई में जांच की जाएगी।

Also Read

Top Stories
Related Post