NEET 2026 री- एग्जाम तारीख का ऐलान, जानें नया बदलाव

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

NEET 2026 री- एग्जाम तारीखों का ऐलान, जानें नया बदलाव

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2026 के पेपर लीक मामले में NTA यानि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के लिए नया ऐलान किया है। NTA ने पेपर लीक मामले में फिर से परीक्षा होने की नई तारीखों की घोषणा की है। देश भर में हुए पेपर लीक से लाखों छात्रों की जिंदगी दांव पर लगी थी  छात्रों के सपने टूट गए थे वह छात्र निराश हो गए थे उन छात्रों के लिए NTA ने 21 जून 2026 को देशभर में NEET 2026 की परीक्षाएं फिर से आयोजित करने का फैसला लिया है। इस बड़े फैसले से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में NEET 2026 के पेपर लिक मामले को लेकर और नई तारीखों के मामले को लेकर अहम बैठक हुई थी जिसके बाद 21 जून 2026 की तारीख तय हुई।

NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून 2026, रविवार को एनईटी (यूजी) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।”

परीक्षा में कोई बदलाव

21 जून 2026 की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा जो पहले का सिलेबस है वही रहेगा जैसे एनसीआरटी क्लास 11 और 12 पर ही पेपर आधारित रहेगा, पेपर में 180 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 720 मार्क्स के होंगे। नई तारीखों के ऐलान में पुराना रजिस्ट्रेशन ही माना जाएगा कोई नया फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा।

Also Read

CBI एक्शन में 

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2026 का पेपर लीक 3 मई 2026 को हुआ था जिससे लाखों छात्रों के फ्यूचर करियर पर बात आ गई थी इस पूरे मामले को सीबीआई को सौंपा गया है और अब तक इस मामले में राजस्थान पुलिस ने 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच अभी भी चल रही है।

Top Stories
Related Post