थलापति विजय का अभिनेता से लेकर  मुख्यमंत्री बनने तक का सफर , जानें यहां

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

थलापति विजय का अभिनेता से लेकर  मुख्यमंत्री बनने तक का सफर , जानें यहां

थलापति विजय का सफर हर युवाओं की तरह संघर्षपूर्ण सफर रहा है लेकिन उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत ₹500 से की थी लेकिन अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय कर चुके हैं। तमिलनाडु के लिए आज बेहद खास दिन है क्योंकि उन्हें थलापति विजय के रूप में मुख्यमंत्री मिला है आज थलापति विजय ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली है। 

थलापति विजय का  जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था विजय के पिता का नाम एस ए चंद्रशेखर है जो तमिल फिल्मों के निर्देशक हैं और उनकी माता का नाम शोभा चंद्रशेखर है जो एक प्लेबैक सिंगर है। थलापति का असली नाम जोसेफ विजय है विजय का असली नाम ज्यादातर लोगों को नहीं पता है क्योंकि थलापति नाम उनके फैन्स ने उनको प्यार से दिया है जिससे वह फेमस हो गए हैं। 

विजय ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र से की थी 1984 में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में वेत्री फिल्म में काम किया, जिसमें उन्हें ₹500 मिले हुए थे। यह उनकी पहली कमाई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए और अपने करियर को आगे बढ़ाया। विजय छोटे से ही बड़े होनहार और काम करने के इच्छुक थे। 1996  में विजय ने पूवे उन्नक्कागा और फिर काधलुक्कू मरियाधाई जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। इसके बाद गिल्ली, पोक्किरी, और लियो जैसी फिल्मों में  काम किया और विजय को सुपरस्टार बना दिया। आज विजय ने सुपरस्टार से लेकर राजनीति तक का सफर तय किया है।

Also Read

Top Stories
Related Post