दिल्ली जलाने की साजिश हुई नाकाम, डबरा के दो युवक गिरफ्तार 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिल्ली जलाने की साजिश हुई नाकाम, डबरा से दो युवक गिरफ्तार 

डबरा । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डबरा में चल रही बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है इस साजिश में दिल्ली के बड़े एरिया को बम से उड़ाने की साजिश थी जो कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकामयाब कर दिया है।  हैरान कर देने वाली बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने इतनी बड़ी साजिश का पर्दाफाश भी कर दिया, जिसकी भनक ग्वालियर पुलिस और डबरा पुलिस को नहीं लगी।

जानें पूरा मामला 

मध्य प्रदेश के डबरा में रहने वाले दो युवक जिसका नाम राजवीर और दूसरे का नाम विवेक बंजारा है इन दोनों का पाकिस्तानी गैंगस्टर के साथ ताल्लुक था डबरा युवक मिलकर पाकिस्तानी गैंगस्टर के साथ बड़ी साजिश रच रहे थे आपको बता दें राजवीर 21 साल और विवेक बंजारा 19 साल का है यह दोनों युवक ग्रेनेड अटैक और टारगेट किलिंग जैसी घटनाओं को पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे। इनका मकसद था कि राजधानी दिल्ली के बड़े एरिया को टारगेट करते हुए बम ब्लास्ट करेंगे, इस बम ब्लास्ट से लाखों लोगों की जान जाने से बच गई और यह मुमकिन हुआ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा, जो की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों युवा को राजवीर और विवेक बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है।

Top Stories
Related Post