बैतूल में पहली मंजिल से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, चमत्कार से बची जान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बैतूल में पहली मंजिल से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, चमत्कार से बची जान

बैतूल | मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां सिर्फ डेढ़ साल की मासूम बच्ची लापरवाही के कारण अपने घर की पहली मंजिल से बाहर नीचे गिर गई। जब यह घटना हुई तब इलाके में दहशत फैल गई, बच्ची के परिवार वाले डर गए, सहम गए और जल्द से जल्द अपनी छोटी सी प्यारी  डेढ़ साल की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। यह पूरी घटना बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र की बताई जा रही है।

जाने पूरा मामला 

दरअसल बैतूल जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वहां मौजूद लोगों को हैरान के साथ-साथ चौंका भी दिया हैं। लक्ष्मण बघेल की पुत्री भानु बालकनी में खेल रही थी तभी खेलते खेलते वह बालकनी के पास आ गई। छोटी बच्ची को नहीं पता था कि वह कहां जा रही है। और उसके परिवार की लापरवाही की वजह से मात्र डेढ़ साल की छोटी सी बच्ची बालकनी से घर के बाहर गिर गई। बच्ची के गिरने से वहां मौजूद लोगों में और परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया ।

बच्ची के गिरने के बाद परिवार वाले बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया, बच्ची के इलाज के दौरान डॉक्टर भी हैरान रह गए की बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ मात्र हल्की छोटे आए। बच्ची के परिवार वालों ने अपनी गलती स्वीकार  करते हुए कहा कि “हमने हमारी बच्ची का ध्यान नहीं रख पाया, जिससे यह लापरवाही हुई” और आगे परिवार वालों ने कहा कि “अपने बच्चों की देखभाल में लापरवाही ना करें कभी-कभी छोटी गलती बड़ा स्वरूप ले लेती है।”

Top Stories
Related Post