AC कोच में बुजुर्ग महिला को चढ़ना पड़ा भारी, TTE ने महिला के तोड़े दांत

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

AC कोच में बुजुर्ग महिला को चढ़ना पड़ा भारी, TTE ने महिला के तोड़े दांत

नर्मदापुरम से भोपाल जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग महिला के साथ TTE ने की बदसलूकी। बुजुर्ग महिला जनरल का टिकट लेकर जल्दी-जल्दी में AC कोच में चढ़ गई, इस मामूली बात पर TTE ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के दांत तोड़ दिए, महिला के मुंह से खून आने लगा। महिला ने TTE की शिकायत गवर्नमेंट रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद उत्तर मध्य रेलवे ने TTE के खिलाफ विभागीय चार्जशीट दाखिल कर दी है।

जानें पूरा मामला 

दरअसल कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन जो नर्मदा पुरम से भोपाल जा रही थी नर्मदा पुरम स्टेशन से ज्यादा भीड़ होने के कारण बुजुर्ग महिला एसी कोच में चढ़ गई जबकि उसके पास जर्नल का टिकट था बुजुर्ग महिला जो 75 वर्ष की है जब वह एसी कोच में चढ़ गई तब TTE नईम खान ने उसे पकड़ लिया। TTE नईम खान बुजुर्ग महिला से बहस करने लगा और गुस्सा होने लगा। महिला ने उसे समझाते हुए कहा कि मैं जनरल कोच में जाना चाहती हूं और मैं ऐसी का एक्स्ट्रा किराया भी दे दूंगी। लेकिन TTE ने महिला की एक न सुनी और वह गुस्से में महिला का हाथ मोड और गाली देते हुए चेहरे पर घूंसा मार दिया जिससे इस वक्त महिला के दांत टूट गए और मुंह से खून निकलने लगा बुरी हालत में महिला रोती रही बिलकती रही।

पुलिस का एक्शन 

बुजुर्ग महिला ने TTE की शिकायत भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद TTE को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभागीय चार्ज शीट भी दाखिल कर दी है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि TTE कि इस हरकत की वजह से उसकी नौकरी भी जा सकती है।

Also Read

Top Stories
Related Post