गुना को मिली नई सौगात: अदानी ग्रुप द्वारा 1000 करोड़ की लागत से बनने जा रहा सीमेंट प्लांट

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

गुना को मिली नई सौगात: अदानी ग्रुप द्वारा 1000 करोड़ की लागत से बनने जा रहा सीमेंट प्लांट

गुना । मध्य प्रदेश के गुना में बनने जा रहा है 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट प्लांट। नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत अदानी ग्रुप द्वारा की जा रही है जिसका आयोजन 10 मई 2026 को होगा। 10 मई के आयोजन से पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया, 1 मई 2026 को जायजा गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव, नपाध्यक्ष सविता गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता और हीरेंद्र सिंह बंटी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन  मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी मुख्य अतिथि होंगे।

सीमेंट प्लांट क्होता क्या है? 

सीमेंट प्लांट एक ऐसी फैक्ट्री होती है जिसमें पत्थर, मिट्टी, एल्युमिना और लोहा मिलाकर लगभग 1400 से 1600 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किया जाता है जिसके बाद मोटे- मोटे गोले बन जाते हैं उसको पीसकर सीमेंट तैयार किया जाता है।

Also Read

Top Stories
Related Post