भोपाल में जमीन का हुआ बड़ा खेल, सरकारी सिस्टम पर उठे सवाल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

भोपाल में जमीन का हुआ बड़ा खेल

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से जमीन का एक ऐसा खेल सामने आया है जिसने लोगों को चौका दिया है। और इस मामले में जुड़े हैं आईपीएस, आईएएस जैसे बड़े-बड़े अधिकारी, जिसमें लोगों को और सरकारी सिस्टम को ऐसा गुमराह किया है कि लोग हैरान रहे गए। यह मामला भोपाल के गराडी घाट का है, जहां 5 करोड़ की जमीन को ऐसा बेचा की लोग के होश उड़ गए।

जानें पूरा मामला

भोपाल के कोलार के गराडी घाट का ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। दरअसल 4 अप्रैल 2022 को गराडी घाट के पास कुछ लोगों ने मिलकर 5 एकड़ की जमीन ली थी और उसकी कीमत लगभग 7 करोड़ 78 लाख बाजार में होगी। जिन लोगों ने यह जमीन खरीदी उन लोगों में IAS और IPS समेत 41 लोग शामिल हैं। लेकिन डॉक्यूमेंट्स में ऐसा दिखाया गया की जमीन 50 लोगों ने मिलकर जमीन ली है। लेकिन जमीन खरीदने वालों की संख्या सिर्फ 41 थी।

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने उस जमीन से 500 मीटर दूर बाईपास प्रोजेक्ट को मंजूरी दी और यह मंजूरी 31 अगस्त 2023 को मिली। 5 करोड़ की कीमत वाली जमीन एक साल में 55 करोड़ तक पहुंच गई। लेकिन सवाल यह उठा रहा है कि इस जमीन की कीमत बढ़वाने में खरीदने वालों की चाल- तेरी थी या फिर सरकारी सिस्टम की गलती, जिसमें देखा नहीं गया की डॉक्यूमेंट में 50 लोगों ने नहीं बल्कि 41 लोगों ने वह जमीन खरीदी थी जिससे सही निर्णय नहीं लिया गया।

Also Read

Top Stories
Related Post