नींद की झपकी से बाराती बस पलटी, तीन की मौत, 27 घायल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

नींद की झपकी से बाराती बस पलटी, तीन की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से भयानक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें दादी समेत तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई और लगभग 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला जानें 

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भीषण सड़क हादसा हुआ, यह हादसा आज सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि यह बस मुरैना से उज्जैन शादी समारोह के लिए जा रही थी जिसमें बाराती बैठे हुए थे। जिनकी खुशियां मातम में बदल गई। जब यह हादसा हुआ तब करीबन 12 मीटर तक बस पलटी, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। दूल्हे की दादी भी बस में सवार थी लेकिन उनकी बस हादसे की वजह से दर्दनाक तरीके से जान चली गई, उनका पैर टूटकर लगभग 15 फीट दूर जाकर गिरा। जिसमें दादी समेत तीन लोगों की मौके परी जान चली गई और 27 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों का कहना 

इस मामले में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि बस हादसा भीषण था और जब यह हादसा हुआ तब बस ड्राइवर की आंख लग गई थी जिसका खामियाजा बस ड्राइवर के साथ बस में मौजूद 45 लोगों को भुगतना पड़ा। 45 लोगों में से 27 लोग घायल हुए हैं और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का एक्शन 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ब्यावर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Also Read

Top Stories
Related Post